मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की ठोकर से जेम्पन इलेक्ट्रॉनिक के सुरक्षा गार्ड फूलचंद सहिस की मौत Gempan Electronics security guard Phoolchand Sahis died after being hit by an unknown vehicle

लेखक: प्रकाशित:
अज्ञात वाहन की ठोकर से जेम्पन इलेक्ट्रॉनिक के सुरक्षा गार्ड फूलचंद सहिस की मौत Gempan Electronics security guard Phoolchand Sahis died after being hit by an unknown vehicle
◆ झामुमो नेता सन्नी सिंह ने प्रबंधक से की मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग


गम्हरिया : बीते मंगलवार की शाम औद्योगिक क्षेत्र के फेज सात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के कमलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगुड़दा ग्राम निवासी फुलचंद सहिस (56) के रूप में हुई। मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेम्पन इलेक्ट्रोनिक कंपनी में सिक्युरिटी गार्ड का काम करता था। इधर, बुधवार को मृतक फूलचंद सहिस के परिजनों ने झामुमो नेता सन्नी सिंह के नेतृत्व में प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए आदित्यपुर थाना में फरियाद लगाई है। झामुमो नेता सन्नी सिंह ने बताया कि मृतक 24 घंटे ड्यूटी में रहता था। कंपनी के किसी कार्य के दौरान वे कंपनी से बाहर गए थे जहां अज्ञात वाहन की ठोकर से उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि चूंकि उनका ड्यूटी 24 घंटा रहता था। इसलिए वे कंपनी के अंदर ही रहते थे। कंपनी के कार्य के दौरान ही उनकी मौत हुई है। बताया कि चौबीस घंटे ड्यूटी करने के बावजूद भी मृतक का पीएफ नहीं कटने के साथ ही ईएसआईसी कार्ड भी नहीं बना था। इसलिए कंपनी प्रबंधन को मृत व्यक्ति के परिजनों को उचित मुआवजा देने के साथ उनके घर के एक सदस्य को नौकरी देनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा मुआवजा नहीं दिया जाता है तो झामुमो आंदोलन करने पर बाध्य होगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन