मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने दिवंगत सोनू सरदार के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। The former Chief Minister visited the house of late Sonu Sardar and consoled the bereaved family

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व मुख्यमंत्री ने दिवंगत सोनू सरदार के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। The former Chief Minister visited the house of late Sonu Sardar and consoled the bereaved family
गम्हरिया : बीते शुक्रवार की देर रात गम्हरिया प्रखंड के यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति और पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार की हत्या के तीसरे दिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन पीड़ित परिवार से मिलने सोमवार को उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उनके साथ बीटी दास, परमेश्वर प्राधन आदि भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने घटना पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि सोनू सरदार बेहद ही मिलनसार और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनकी इस तरह से हत्या कहीं न कहीं राज्य में बिगड़ते कानून व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने सोनू सरदार के हत्यारों की अबतक गिरफ्तारी नहीं होने पर भी चिंता जताई। उन्होंने जिला पुलिस से अविलंब हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही, दु:ख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ होने की बात कही।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन