मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के कई दुकानों से पांच बाल श्रमिक छुड़ाए गए, माता-पिता को सौंपा Five child labourers were rescued from several shops in Gamharia and handed over to their parents

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के कई दुकानों से पांच बाल श्रमिक छुड़ाए गए, माता-पिता को सौंपा Five child labourers were rescued from several shops in Gamharia and handed over to their parents
गम्हरिया : बाल कल्याण समिति द्वारा जिला प्रशासन एवं डालसा के सहयोग से बाल श्रम रोकने के लिए शनिवार को गम्हरिया में जांच अभियान चलाया गया। समिति के सैयद आयज हैदर के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान लाल बिल्डिंग चौक, प्रखंड कार्यालय के समीप बाइक रिपेयरिंग गैरेज तथा डीवीसी मोड़ के समीप स्थित फोम कार वाशिंग सेन्टर से 5 बाल श्रमिकों को रेसक्यू कर उनके माता पिता को सौंप दिया गया। साथ ही दुकानदारों को बांड भरवा कर दुबारा बाल श्रमिक रखने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही, बच्चों के माता पिता को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सरकारी योजना का लाभ लेने की सलाह दी गई। इस अभियान में सीडब्लूसी की सदस्य वीणा रानी महतो, युवा संस्था के सदस्य मुकेश कुमार पाण्डेय, गम्हरिया थाना के अमन महतो, आदित्यपुर थाना के मुकेश कुमार मिश्रा, सुखरंजन कुमार समेत डालसा के सदस्य शामिल थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन