मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कृषक मित्रों ने पोटका के दबांकी आश्रम में वनभोज के बहाने सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी, कृषि मंत्री नेहा तिर्की से मुलाकात कर अपनी मांगों की रखने का लिया फैसला Farmers' friends expressed their displeasure against the government on the pretext of a picnic at Dabanki Ashram in Potka

लेखक: प्रकाशित:
कृषक मित्रों ने पोटका के दबांकी आश्रम में वनभोज के बहाने सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी, कृषि मंत्री नेहा तिर्की से मुलाकात कर अपनी मांगों की रखने का लिया फैसला Farmers' friends expressed their displeasure against the government on the pretext of a picnic at Dabanki Ashram in Potka
●झारखंड सरकार कृषक मित्रों की मानदेय चालू करे- आनंद दास
जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड के कृषक मित्रों का दबांकी आश्रम स्थित गुर्रा नदी किनारे रविवार को वनभोज  सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विगत 15 वर्षों से बिना मानदेय के काम लिए जाने पर कृषक मित्रों ने विरोध जताया। इस बाबत सभी ने झारखंड सरकार से उनकी मांगों पर विचार करने का आग्रह किया। इस सम्बन्ध में पूर्वी सिंहभूम जिला कृषक महासंघ के जिलाध्यक्ष आनंद दास ने कहा कि पोटका प्रखंड में 2009 से कृषक मित्र के रूप में 50 से अधिक कृषक अपनी सेवा दे रहे है। मानदेय के बदले में प्रोत्साहन राशि 1000/- रुपए उन्हें दी जाती है। वह भी नियमित नहीं मिलता है। इसको लेकर कृषक मित्रों में सरकार के प्रति नाराजगी दिखी व अपना विरोध जताया। आनंद दास ने कहा कि  उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो कृषक मंत्री नेहा तिर्की से मुलाकात कर अपनी मांगों को शांतिपूर्वक रखेंगे। बताया कि उनकी मांगों में सरकार कर्मियों की तरह उन्हें भी मानदेय मिल सके ताकि बच्चों  की पढ़ाई समेत अन्य खर्चे उठा सके, आत्मा से हटाकर सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाने, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का दर्जा देने, मोबाइल मुहैया कराए जाने समेत अन्य मांगें शामिल है। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष आनंद दास, विश्वजीत गोप, संदीप कुमार पंडबंधा, शाको मार्डी, मनिंदर गोप, श्याम सुंदर गोप, अरुण कुमार साव, नंदलाल हेंब्रम, लक्ष्मी सरदार, प्रशांत मंडल, शीतला सरदार, बसंती सरदार, दुलाल सेन आदि ने भी भाग लिया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन