मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन के हार के बाद भी नहीं घटी सेवा भावना,जादूगोड़ा कार्यालय में रोजाना लगती है फरियादियों की भीड़, होता है उनकी समस्यायो का निपटारा Even after the defeat of BJP candidate Babu Lal Soren from Ghatsila, the spirit of service has not diminished, there is a crowd of complainants in Jadugoda office every day, their problems are resolved

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन के हार के बावजूद उनकी सेवा भावना नहीं घटी। आज भी लगातार यूसिल अस्पताल के समक्ष घाटशिला व पोटका के मतदाता अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं व फरियादियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इधर ज्यादातर लोगों की समस्या आर्थिक  समेत बिजली, पानी, सड़क आदि से जुड़ी होती है। भाजपा प्रत्याशी उनके लिखित आवेदन को पढ़ कर उनकी समस्याओं का यथासंभव निपटारा करते है। सोमवार को कई लोगों ने श्राद्ध कर्म को लेकर मदद की फरियाद रखी जिन्हें तय तिथि को आमंत्रित कर खाद्य सामग्री देकर मदद पहुंचाई जाएगी। इसी क्रम में केंदाडीह स्थित बेनाशोल निवासी लखी करुआ व सुबोध भक्त कालिकापुर निवासी ने भाजपा नेता बाबू लाल सोरेन के समक्ष अपनी फरियाद रखी व उन्होंने उसकी  मदद कर परेशानियों से राहत दिलाई। वहीं, आगामी 22 दिसंबर को कोड़ाशोल स्कूल में आयोजित संथाली भाषा दिवस पर बच्चो ने भाजपा नेता बाबू लाल सोरेन को कार्यक्रम में आने हेतु आमंत्रित किया जहां उन्होंने आने हेतु सहमति प्रदान किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन