मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से जिला कांग्रेस मर्माहत, एक सप्ताह तक सभी कार्यक्रम स्थगित- अम्बुज कुमार District Congress is saddened by the demise of former Prime Minister Dr. Manmohan Singh, all programs postponed for a week- Ambuj Kumar

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से जिला कांग्रेस मर्माहत, एक सप्ताह तक सभी कार्यक्रम स्थगित- अम्बुज कुमार District Congress is saddened by the demise of former Prime Minister Dr. Manmohan Singh, all programs postponed for a week- Ambuj Kumar
आदित्यपुर : देश के पूर्व प्रधानमंत्री महान अर्थशास्त्री डॉ0 मनमोहन सिंह के निधन से जिला कांग्रेस कमेटी व पूरा सरायकेला-खरसावां कांग्रेस परिवार अत्यंत मर्माहत हैं। उनके निधन को कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार तथा वरिष्ठ नेता फुलकान्त झा ने देश व कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि भारत के आर्थिक विकास एवं उत्थान की महती यात्रा में अग्रणी नेतृत्वकर्ता के रूप में डॉ0 मनमोहन सिंह युगों तक याद किए जाएंगे।
उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में उत्कृष्ट देश सेवा करते हुए शिक्षा के अधिकार, मनरेगा, आरटीआई, डीबीटी योजना, आधार कार्ड योजना, खाद्य सुरक्षा कानून आदि जैसे जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई। अपने दूरदर्शी विचारों से उन्होंने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में अहम योगदान दिया। कहा कि जिला कांग्रेस उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सात दिवसीय शोक की घोषणा करती है। जिला कांग्रेस कमेटी आगामी सात दिनों तक  कण्डोलेंस के अलावा अन्य किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगी। बताया कि इस दौरान शनिवार को आयोजित कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस समारोह को भी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर रद्द कर दिया गया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन