मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा से आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार तीन दिवसीय दौरे पर गए असम Dinesh Sardar, National General Secretary of Adivasi Bhumij Samaj from Jadugoda went on a three day tour to Assam

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा से आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार तीन दिवसीय दौरे पर गए असम Dinesh Sardar, National General Secretary of Adivasi Bhumij Samaj from Jadugoda went on a three day tour to Assam
◆झारखंड से बाहर भारतीय आदिवासी भूमिज समाज की असम राज्य इकाई का हुआ गठन
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार तीन दिवसीय दौरे पर  असम पहुंचे। इस मौके पर समाज की ओर से सभी राज्यों में संगठनात्मक विस्तार के अभियान के तहत भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के असम राज्य इकाई का गठन किया गया। इससे पूर्व ऑल असम भूमिज समाज के लोगों ने  जादूगोड़ा के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार व बंगाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन कुमार सरदार को असम की पारम्परिक टोपी पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम असम के जोरहाट जिला के भूमिज समाज के मरियानी टाउन हॉल में डॉ0 मनमोहन सिंह कल्चर भवन में आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में असम राज्य के करीब 12 जिला के भूमिज समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में झारखंड से युधिष्ठिर सरदार, जेटीबीसी के सचिव शरद सिंह सरदार, झारग्राम जिला कमेटी के अध्यक्ष बाबुल सिंह पातर समेत मेदिनीपुर जिला व पश्चिम बंगाल राज्य के कई प्रतिनिधियों ने शिरकत किया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन