मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

युवा कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे डीजीएम, युवाओं को आधुनिक कृषि के साथ जोड़ने के लिए किया प्रेरित DGM reached the young agricultural entrepreneur training program, inspired the youth to connect with modern agriculture

लेखक: प्रकाशित:

पटमदा : टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवलेपमेंट माचा में चल रहे पांच दिवसीय युवा कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड जॉन के नाबार्ड डीजीएम गौरव कुमार और पूर्वी सिंहभूम के डीडीएम यशमिका बास्के उपस्थित हुए। कार्यक्रम में  प्रशिक्षु के रूप में बोड़ाम, पटमदा और गुड़ाबांधा के युवाओं को आधुनिक कृषि उच्च गुणवत्ता समेकित सब्जी और कृषि बाजार के माध्यम से अधिक उपज और मुनाफा के लिए बेहतरीन प्रशिक्षण के साथ वित्तीय सहायता के सम्बंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि इस प्रशिक्षण का लक्ष्य युवाओं का पलायन रोकना और आधुनिक खेती के लिए उन्हें प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद युवाओं को सालाना 3 लाख आय हो सकती है। इस मौके पर टीएसआरडी के संयुक्त सचिव नंदलाल बक्सी, प्रशिक्षक आदित विश्वास, रूपाली बक्सी, शौभिक कुंडू, कालीपद संतरा, संतोष आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन