मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

महिलाओ पर कार्यस्थल और समाज मे हो रहे हिंसा तथा उत्पीड़न के खिलाफ कानून लागू करने की मांग Demand to implement laws against violence and harassment of women in workplace and society

लेखक: प्रकाशित:
महिलाओ पर कार्यस्थल और समाज मे हो रहे हिंसा तथा उत्पीड़न के खिलाफ कानून लागू करने की मांग Demand to implement laws against violence and harassment of women in workplace and society



जमशेदपुर : सामाजिक संस्था अस्तित्व, नेशनल लेबर हेल्थ एंड इंवेर्मेंट ओर्गनाइजेशन आईएलओ और इंटक के संयुक्त तत्त्वावधान मे उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के माध्यम से एक ज्ञापन श्रम मंत्रालय, मुख्यमंत्री, झारखंड और सामाजिक कल्याण विभाग को सौंपा गया। उंक्त ज्ञापन के माध्यम से कार्यस्थल पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, शोषण और प्रताड़ना पर प्रस्तावित कानून सी/190 और आर/206 को लागू करने की अपील की गई जो प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 25 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर तक का अभियान के रूप मे आंदोलन पूरे विश्व मे चलता है इसी क्रम मे मंगलवार को सामाजिक संस्था अस्तित्व और नेशनल हेल्थ  कमिटी के सदस्यों ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के माध्यम से सामाजिक न्याय मंत्रालय, श्रम मंत्रालय और मुंख्यमंत्री झारखंड को ज्ञापन दिया। ज्ञात हो की 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक (GBV) के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमे अस्तित्व और श्रम स्वास्थ्य, पर्यावरण और इंटक द्वारा सीईडीएडब्ल्यू के प्रयास से वैश्विक स्तर से मांग किया। इसमे आईएलओ कंवेंशन 190 और सिफारिश आर206 के अनुसमर्थंन और कार्यान्वयन का आह्वान करते है। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि इन मांगों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचा दिया जाएगा। इस अवसर पर अस्तित्व की संस्थापक सह सचिव मीरा तिवारी, झारखंड इंटक के प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, टीआरएफ लेबर यूनियन के महासचिव अंजनि कुमार, नवीन कुमार, यूथ इंटक महासचिव डीएन पांडे, रीता शर्मा, अनामिका सरकार, बैजयंती बारी, दशमिता हाइब्रिड सुमन होंगा, अनिता तिवारी, अमृता तिवारी, फरहाद बेगम, शबाना, रुखशाना समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन