मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

खरसावां शहीद स्थल में एक जनवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा DC and SP reviewed the preparations for the program proposed on January 1 at Kharsawan Shaheed Sthal

लेखक: प्रकाशित:
खरसावां शहीद स्थल में एक जनवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा DC and SP reviewed the preparations for the program proposed on January 1 at Kharsawan Shaheed Sthal

सरायकेला : जिले के खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित प्रदेश के कई मंत्री व विधायक के आने के संभावित कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर शुक्रवार को उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत द्वारा संयुक्त रुप से शहीद पार्क, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, अर्जुना स्टेडियम में बनाए जा रहे हेलीपैड का स्थल निरिक्षण कर जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में गेस्ट हाउस तथा हेलीपेड निर्माण को लेकर लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, विधि-व्यवस्था संधारण तथा यातायात परिचालन को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए आशीष अग्रवाल, सहायक समाहर्ता कुमार रजत, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सदानंद महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन