मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा छोटा गम्हरिया में निर्मित सामुदायिक भवन के संचालन और शुल्क निर्धारण को लेकर विवाद खड़ा Controversy has arisen over the operation and fee determination of the community building constructed by Tata Steel Foundation in Chhota Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा छोटा गम्हरिया में निर्मित सामुदायिक भवन के संचालन और शुल्क निर्धारण को लेकर विवाद खड़ा Controversy has arisen over the operation and fee determination of the community building constructed by Tata Steel Foundation in Chhota Gamharia
◆पंसस पूजा सिंह ने की बीडीओ और सीओ से जांच करने की मांग


गम्हरिया : प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया मौजा में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा सीएसआर फंड से निर्मित बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन के संचालन और शुल्क निर्धारण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य पूजा सिंह ने गम्हरिया के बीडीओ और सीओ को आवेदन देकर इस भवन की जांच और शुल्क पुनर्निर्धारण की मांग की है। गौरतलब है कि इस सामुदायिक भवन का निर्माण ग्राम सभा की सहमति से 22.95 डिसमिल भूमि पर करीब 1.10 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया था। इसका शिलान्यास विगत 26 सितंबर' 2022 को हुआ था जबकि भवन निर्माण के बाद बीते 3 मई'2023 को इसका उदघाटन किया गया था। इस भवन को सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रमों के लिए उपयोग करने की योजना थी। पंसस पूजा सिंह ने आरोप लगाया है कि भवन का दूसरा तल्ला अब तक अधूरा है। इसके बावजूद आम लोगों के लिए इसके उपयोग का शुल्क 20,001/- रुपए तय किया गया है जो आसपास के निजी विवाह भवनों की तुलना में काफी अधिक है। पास के सामुदायिक भवन और अन्य निजी स्थानों का शुल्क 5 से 7 हजार रुपए के बीच ही है जिसमें बिजली और पानी जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। इसके संचालन समिति में टाटा स्टील गम्हरिया के प्रतिनिधि द्वारा भवन की चाबी रखकर मनमाने ढंग से इसका उपयोग किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। आवेदन में यह सामुदायिक भवन के शुल्क को 20,001/- रुपए से घटाकर 5,001/- रुपए करने और संचालन समिति का पुनर्गठन कर टाटा स्टील के प्रतिनिधि के निजी नियंत्रण पर रोक लगाने की मांग की गई है। श्रीमती सिंह ने इस भवन की वर्तमान स्थिति, संचालन प्रक्रिया और शुल्क निर्धारण की जांच की मांग भी किया है। उन्होंने इसे जनहित का मामला बताते हुए प्रखंड और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन