मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नव ज्योति विद्या मंदिर जगन्नाथपुर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा Children showed their talent in the science exhibition organized at Nav Jyoti Vidya Mandir Jagannathpur

लेखक: प्रकाशित:
नव ज्योति विद्या मंदिर जगन्नाथपुर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा Children showed their talent in the science exhibition organized at Nav Jyoti Vidya Mandir Jagannathpur

गम्हरिया : नवोत्सव सप्ताह के क्रम में गम्हरिया स्थित नव ज्योति विद्या मंदिर जगन्नाथपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से नौवीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर उपस्थित अतिथि इप्टा के संस्थापक परमानंद मोदी ने कहा कि विज्ञान को एक कठिन विषय माना जाता था, लेकिन विद्यार्थियों ने इसे गलत साबित कर दिया। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में डॉ0 मानव प्लाजा, नथुनी, एके अहिवाल, मिथिलेश सिंह, डी0 सत्यनारायण आदि मौजूद थे। इस दौरान बच्चों द्वारा स्वनिर्मित हैंड मिसाइल, अनंत दर्पण, पेरिस्कोप, एसिड रेन, ग्रहण सहित कुल 40 मॉडलों का प्रदर्शन किया गया जिसका अवलोकन कर अतिथियों ने काफी सराहना की। इस दौरान कई अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चो का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय के सचिव डॉ0 संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि नव ज्योति विद्या मंदिर बच्चों के समग्र विकास में विश्वास रखता है, जिसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी को वैदिक ज्ञान, वैज्ञानिक ज्ञान, सह-पाठ्यचर्या ज्ञान के साथ-साथ शैक्षणिक ज्ञान भी प्रदान किया जाता है। जिसे विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बखूबी प्रदर्शित किया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन