मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में चीता हाउस लगातार तीसरी बना ओवरऑल चैंपियन Cheetah House became the overall champion for the third consecutive time in the annual sports competition

लेखक: प्रकाशित:
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में चीता हाउस लगातार तीसरी बना ओवरऑल चैंपियन Cheetah House became the overall champion for the third consecutive time in the annual sports competition

गम्हरिया : जेवियर स्कूल, गम्हरिया में 11वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के काफी संख्या में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। सभी बच्चों को चार वर्गों में विभक्त कर दिया गया था। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लोयोला स्कूल के रेक्टर फादर के.एम जोसेफ एस.जे और विशिष्ट अतिथि के रूप में एक्सआईटीई कॉलेज के प्राचार्य फादर फ्रांसिस उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के एकल और ग्रुप प्रतियोगिता में अपने कौशल को दिखाकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य फादर सेबेस्टियन पूथेनपुरा एस.जे ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि फादर जोसेफ ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है। 

इस दौरान बच्चों के बीच कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया। खेल के पश्चात सभी प्रतिभागियों और विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। इन प्रतियोगिताओं में चीता हाउस को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया जबकि जगुआर हाउस की टीम दूसरे स्थान पर रही।विद्यालय के छात्र विशाल कुमार ने परेड की अगुवाई की।विद्यालय के बच्चों ने चार विभिन्न हाउस के अंतर्गत मार्च पास्ट किया,जिसमें चीता हाउस को सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट का खिताब दिया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य फादर दयानिधि एस.जे ने दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य सिस्टर सविता, सिस्टर निवेदिता, ब्रदर अमलराज, खेल प्रशिक्षक विकास कुमार सिंह, सुजीत रजक, सुनीता मांझी, तूलिका धारा कोले समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन