मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बीडीओ ने पीडीएस दुकानदारों के साथ बैठक कर दिए दिशा निर्देश BDO held a meeting with PDS shopkeepers and issued guidelines

लेखक: प्रकाशित:
बीडीओ ने पीडीएस दुकानदारों के साथ बैठक कर दिए दिशा निर्देश BDO held a meeting with PDS shopkeepers and issued guidelines
गम्हरिया : प्रखंड सभागार में बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने पीडीएस दुकानदारों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं


और लाभूकों को आने वाली  दिक्कतों के बावत जानकारी ली। इस दौरान कई दुकानदारों द्वारा बताया गया कि सुदूरवर्ती ग्रामीण  इलाकों में कई प्रकार की दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में इंटरनेट की सेवा खराब रहने के कारण पोश मशीन ठीक से नहीं चलती है। उन्होंने इस प्रमुख समस्या को दूर करने का आग्रह बीडीओ से किया। बीडीओ ने कहा कि कई स्थानों पर डीलरों और लाभुकों के बीच दुर्व्यवहार के मामले सामने आए हैं  जिसे आपसी समन्वय के साथ सुधार करना आवश्यक है। उन्होंने लाभुकों को भी समय पर पीडीएस डीलरों के दुकानों पर जाने की हिदायत दी एवं दुकानदारों को निर्धारित समय पर सभी लाभुकों को लाभ पहुंचाने का लिए भी निर्देश भी दिया। इस मौके पर प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार चौधरी, प्रभारी गोदाम प्रबंधक, सभी वीएलडब्ल्यू उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन