मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर लंबित दाखिल खारिज को अविलंब निष्पादन का दिया निर्देश The Additional Commissioner inspected the zonal office and directed for immediate execution of the pending mutation

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : जिले के अपर आयुक्त जयवर्द्धन कुमार द्वारा सोमवार को गम्हरिया अंचल कार्यालय का दौरा कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय में लंबित दाखिल खारिज एवं राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सीओ, राजस्व कर्मियों व अन्य अंचल कर्मियों के साथ बैठक कर कार्यालय में चल रहे अन्य कार्यों की समीक्षा भी किया। साथ ही, जिसमें लंबित दाखिल खारिज व  लंबित राजस्व कार्यो से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की। उन्होंने अस्वीकृत हुए दाखिल खारिज के मामलों का भी अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों व कर्मियों को दिया। इस मौके पर अंचलाधिकारी कुमार अरविंद बेदिया भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन