मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा स्टील के रक्तदान शिविर में 59 यूनिट संग्रह 59 units collected at Tata Steel blood donation camp

लेखक: प्रकाशित:
टाटा स्टील के रक्तदान शिविर में 59 यूनिट संग्रह 59 units collected at Tata Steel blood donation camp
गम्हरिया : जेडीसी टीजीएस एवं टाटा स्टील, गम्हरिया के तत्वावधान में शुक्रवार को इंजीनियरिंग डेवलपमेंट एंड इनोवेशन सेंटर (ईडीआईसी) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 59 यूनिट रक्त संग्रहित किए गए। इस शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित टिस्को ग्रोथ शॉप के महाप्रबंधक शरद शर्मा, विशिष्ट अतिथि जेडीसी चेयरमैन पंचम प्राण लाल टांक तथा टिस्को मजदूर यूनियन के महासचिव शिवलखन सिंह की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जीएम शर्मा ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जरूरतमंदों को रक्त देकर हम उन्हें नई जिंदगी प्रदान कर सकते हैं। मानव जीवन में इससे बड़ा दूसरा पुण्य कुछ नहीं है। शिविर को सफल बनाने में प्रदीप घोष, बिजेश यतिंद्रन, दीपक वर्गीस, अरुण कुमार, डॉ0 लक्ष्मी नारायण, संजय कुमार सिंह, उदय शंकर पाठक, संजय तिवारी, विकास वर्मा, कुमार विवेक, रंजन मिश्रा, प्रभुनाथ कर्ण, कौशल कुमार, ओमप्रकाश पाठक, दिलीप महतो, नवीन कुमार, दिनेश उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन