मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सोनू सरदार के हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को ले आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, 48 घन्टे की दी मोहलत Angry villagers blocked the road demanding immediate arrest of Sonu Sardar's killer, gave 48 hours' time

लेखक: प्रकाशित:
सोनू सरदार के हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को ले आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, 48 घन्टे की दी मोहलत Angry villagers blocked the road demanding immediate arrest of Sonu Sardar's killer, gave 48 hours' time

गम्हरिया : पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार की हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उंक्त घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा शनिवार को दोपहर में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना मोड़ में सड़क जाम कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों द्वारा टाटा-कांड्रा मुख्य पथ को दोनों ओर से जाम कर जमकर प्रदर्शन भी किया। करीब एक घन्टे तक रही जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक छोटी-बड़ी वाहनों की कतारें लग गई जिससे आम राहगीरों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। इसकी सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी राजू, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार काफी संख्या में पुलिस बल के साथ जामस्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी देते हुए अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और सड़क जाम वापस लिया। तत्पश्चात कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा टाटा-कांड्रा मार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य कराया जा सका।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन