मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती से करीब सात लाख मूल्य के 35.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन महिला गिरफ्तार Three women arrested with 35.44 grams of brown sugar worth about Rs 7 lakh from Adityapur Muslim Basti

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती से करीब सात लाख मूल्य के 35.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन महिला गिरफ्तार Three women arrested with 35.44 grams of brown sugar worth about Rs 7 lakh from Adityapur Muslim Basti
आ


आदित्यपुर : जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी के मामले में आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर करीब 7 लाख रुपए मूल्य की 35.44 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान एच रोड, मुस्लिम बस्ती निवासी रहिमा खातुन उर्फ मोटकी पति - सद्दाम हुसैन, नाजमुन निशा उर्फ ताजमुन पति - स्व. एहसान अली और साहिदा खातुन उर्फ मुन्नू पति - मो. रियाज के रूप में हुई है। पुलिस ने रहिमा खातुन के पास से 20.37 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन, नाजमुन निशा के पास से 6.36 ग्राम ब्राउन शुगर और साहिदा खातुन के पास से 8.71 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है, जिसमें 40 पुड़िया और अलग-अलग पाउच शामिल है। गिरफ्तार ड्रग पैडलरों में दो का पहले भी अपराधिक इतिहास रहा है। रहिमा खातुन पहले भी चार एनडीपीएस मामलों में अभियुक्त रही है और नाजमुन निशा पर भी पूर्व में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में आदित्यपुर थाना कांड संख्या- 438/24 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 17(बी)/21(बी) व 27(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया गया है कि अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया ने किया। छापेमारी टीम में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, पुअनि अनिता सोरेन, विनोद टुडू, सुरेश राम, विपुल कुमार ओझा, संतोष कुमार सेन, सअनि समा सुसारी लकड़ा, मआ जाही मुर्मू, श्रावणी कुमारी, आरक्षी नीतीश कुमार पांडेय, शिव शंकर दास आदि शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशीले पदार्थों की तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जिले को नशामुक्त और सुरक्षित बनाना है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन