मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजद के सभी प्रकोष्ठों की बैठक में 25 दिसम्बर को आयोजित अभिनंदन समारोह सफल बनाने पर हुई चर्चा In the meeting of all the cells of RJD, discussion was held on making the felicitation ceremony organized on 25 December a success

लेखक: प्रकाशित:
राजद के सभी प्रकोष्ठों की बैठक में 25 दिसम्बर को आयोजित अभिनंदन समारोह सफल बनाने पर हुई चर्चा In the meeting of all the cells of RJD, discussion was held on making the felicitation ceremony organized on 25 December a success
गम्हरिया : राजद के सभी प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक गम्हरिया स्थित राजस्थान भवन में पूर्व जिलाध्यक्ष गाजू साव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित राजद के प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने आगामी बुधवार, 25 दिसम्बर को आयोजित राज्य के श्रम नियोजन एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं बिहार की राजद नेत्री सीमा कुशवाहा के अभिनन्दन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने जिले के सभी प्रकोष्ठों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उंक्त कार्यक्रम में शिरकत करने का निर्देश दिया। इस मौके पर आगामी जनवरी माह से आयोजित राजद के सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से चंदेश्वरी यादव, सुशीता बारीक, सोविंदा तिवारी, यशोदा गोप, चम्पा स्वर्णकार, भादो मुर्मू, अनंत कुमार मुर्मू, सुनीता महतो, पुष्पा सिंह, राज कुमारी सिंह, विजय राय, पार्वती महतो, बिना प्रामाणिक, अबोध यादव, श्याम सुंदर मालाकार, श्याम सुंदर साह, आशुतोष राणा, ऊषा भारती, मोतीलाल पंडित, तारकेश्वर यादव, रामानंद महतो, सलमा टुडू, डोली मुर्मू, मोहन राय, राज कुमार यादव, शंकर शर्मा, परितोष महतो, प्रियंका तीयूं आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महासचिव मो0 खालिद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला संगठन सचिव रामेश्वर सिंह यादव ने दिया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन