मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

खेलने के क्रम में साईं आवास अपार्टमेंट में छह मंजिले से गिरकर 13 वर्षीय छात्र आयुष की मौत, लोगों में शोक की लहर 13-year-old student Ayush died after falling from the sixth floor of Sai Awas Apartment while playing, wave of mourning among the people

लेखक: प्रकाशित:
खेलने के क्रम में साईं आवास अपार्टमेंट में छह मंजिले से गिरकर 13 वर्षीय छात्र आयुष की मौत, लोगों में शोक की लहर 13-year-old student Ayush died after falling from the sixth floor of Sai Awas Apartment while playing, wave of mourning among the people



आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना अंतर्गत अशोक पथ स्थित साई आवास अपार्टमेंट्स में खेलने के दौरान छह मंजिले छत से गिरकर 13 वर्षीय आयुष कुमार नामक छात्र की मौत हो गई। वह सैंट मैरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के सातवीं कक्षा का छात्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष के पिता विपुल कुमार गोस्वामी रामकृष्णा फोर्जिंग्स कंपनी के प्लांट तीन में कार्य करते हैं। बताया गया है कि शाम करीब 3 बजे आयुष कुछ अन्य बच्चों के साथ बिल्डिंग के छत पर खेल रहा था। इसी क्रम में अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह टेरेस से नीचे गिर गया जिसमें उसके सिर से काफी मात्रा में खून बहने लगा। इस ह्रदयविदारक घटना के बाद अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों द्वारा तुरंत आयुष को टीएमएच अस्पताल ले जाया गया जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। बेटा आयुष की मौत की खबर से परिवार और अपार्टमेंट के लोगों में गहरा शोक है। आदित्यपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दिया है। इस हादसा के बाद पूरे अपार्टमेंट के निवासियों में शोक व्याप्त है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन