मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जीवन ज्योति फाउंडेशन के शिविर में 111 यूनिट रक्त संग्रह 111 units of blood collected in Jeevan Jyoti Foundation's camp

लेखक: प्रकाशित:
जीवन ज्योति फाउंडेशन के शिविर में 111 यूनिट रक्त संग्रह 111 units of blood collected in Jeevan Jyoti Foundation's camp

गम्हरिया : झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन की ओर से गम्हरिया के सतवाहिनी, जमालपुर स्थित सामुदायिक भवन में छठा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक डॉ0 जेएन दास, फाउंडेशन के अध्यक्ष रूपेश गोराई, सचिव उत्पल चौधरी, धनंजय स्वर्णकार, परमेश्वर प्रधान, कृष्ण प्रधान तथा शानू सिंह ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर किया। इस शिविर के माध्यम से कुल 111 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस मौके पर संस्था के मुख्य संरक्षक डॉ0 जेएन दास ने बताया कि सतवाहिनी जैसे ग्रामीण क्षेत्र में यह रक्तदान शिविर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है जिसमें एकत्र किया गया रक्त यहां के स्थानीय जरूरतमंद गरीब मजदूरों को उपलब्ध कराया जाता है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी परमेश्वर प्रधान ने रक्तदाताओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। शिविर के सफल आयोजन में संस्था के उपाध्यक्ष गोवर्धन गोस्वामी, संजय गोराई, सह सचिव संतोष साह, मुनमुन ठाकुर, राहुल राय, अभिमन्यु पाल, अमित पाल, चिरंजीवी गोस्वामी, गोलू यादव, मोहित दास, रोहित दास, सुनील आदि का प्रमुख योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन