मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआईटीई गम्हरिया के छात्रों ने सीटीसी इंडिया का भ्रमण कर उन्नत विनिर्माण प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की XITE Gamharia students visit CTC India to learn about advanced manufacturing processes

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआईटीई गम्हरिया के छात्रों ने सीटीसी इंडिया का भ्रमण कर उन्नत विनिर्माण प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की XITE Gamharia students visit CTC India to learn about advanced manufacturing processes

गम्हरिया : एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया के बीबीए और कॉमर्स संकाय के छात्रों ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीटीसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया। बताया गया है कि यह उपक्रम वैश्विक स्तर पर टंगस्टन कार्बाइड टूल्स के अग्रणी निर्माताओं में से एक है। यह भ्रमण सीआईआई याई एक्सआईटीई के तत्वावधान में यंग इंडियन्स (याई) जमशेदपुर द्वारा कराई गई। इस दौरान छात्रों के साथ संस्थान के सहायक प्रोफेसर रीतिका सिंह और आशीष सिंह, सीआईआई के नोडल अधिकारी आशीष सिंह तथा याई जमशेदपुर के सौरभ खिरवाल मौजूद रहे। उन्होंने सभी छात्रों का मार्गदर्शन किया। इसमें डॉ0 फ्रांसिस मुक्ति क्लेरेंस एसजे, का भी योगदान रहा। भ्रमण के दौरान सीटीसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड उप प्रबंधक अमित नाथ प्रसाद द्वारा छात्रों का स्वगत किया गया। उन्होंने छात्रों को संयंत्र का विस्तृत भ्रमण कराया और कंपनी के संचालन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। बताया गया कि वर्ष 1983 में स्थापित सीटीसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पीसीबी उद्योग, नेल और ब्यूटी, ऑटोमोबाइल व अन्य इंजीनियरिंग क्षेत्रों सहित विभिन्न उद्योगों के लिए कटिंग टूल्स का निर्माण करती है। कंपनी का व्यापक निर्यात नेटवर्क भारत, अमेरिका, चीन, जापान, दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोपीय संघ में फैला हुआ है। इस दौरान छात्रों ने कंपनी की उन्नत प्रौद्योगिकी और उल्लेखनीय विकास यात्रा के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान छात्रों ने कंपनी की ऑपरेशनल प्रक्रियाओं, गुणवत्ता मानकों और निर्यात रणनीतियों के बारे में व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन