मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसिल के सीएमडी व वित्त निदेशक पहुंचे तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट, क्रिकेट मैच समेत कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, माइंस गेट के समक्ष बस स्टैंड का किया उद्घाटन UCIL CMD and Finance Director reached Tummapalli Uranium Project, took part in many programs including cricket match

लेखक: प्रकाशित:
यूसिल के सीएमडी व वित्त निदेशक पहुंचे तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट, क्रिकेट मैच समेत कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, माइंस गेट के समक्ष बस स्टैंड का किया उद्घाटन UCIL CMD and Finance Director reached Tummapalli Uranium Project, took part in many programs including cricket match

जादूगोड़ा : यूसिल के सीएमडी डॉ0 संतोष कुमार सतपति और वित्त निदेशक शुक्रवार को यूसिल की झारखंड से बाहर आंध्र प्रदेश की सबसे प्रमुख तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट का दौरा किया। इस दौरान क्रिकेट मैच, माइंस गेट के समक्ष बस स्टैंड समेत चाहरदीवारी का उन्होंने उद्घाटन किया। इससे पूर्व कंपनी की सुरक्षा में जुटी स्पेशल टास्क फोर्स ने फूलों की बारिश कर अतिथियों का स्वागत किया।

यहां बताते चलें कि जादूगोड़ा में यूरेनियम की खोज के जनक डॉ0 होमी जे0 भाभा के जन्मदिन पर यूसील की तुम्मलापल्ली यूनिट में अंतिम क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 संतोष कुमार सतपति, (सीएमडी), शारदा भूषण मोहंती, निदेशक (वित्त) और एमएस राव, जीएम (ईएस) खास मेहमान थे।

इस मौके पर दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें यूसील, विशेष पुलिस बल और परमाणु खनिज निदेशालय के कई वर्गों की कुल 12 टीमों ने लीग मैचों में भाग लिया। इसमे अंत में 'माइनिंग मावेरिक्स' ने फाइनल ट्रॉफी जीती जबकि 'किंग्स 11' टीम को दूसरे स्थान की ट्रॉफी मिली। पुरस्कार वितरण समारोह की एंकरिंग विपिन कुमार शर्मा ने किया जबकि गौतम कोल्लुरु ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस दौरान सुमन सरकार, किशोर भगत, बी.श्रीकांत एवं सी.मथिवानन ने मुख्य अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया। टॉस यूसिल सीएमडी डॉ0 सतपति ने किया जिसमें माइनिंग टीम ने टॉस जीता। डॉ0 संतोष और मोहंती ने यूसील टीमों के टीम प्रयासों और खेल कौशल की सराहना की। इसके अलावा अध्यक्ष ने इकाई में कई अन्य गतिविधियों में जैसे वृक्षारोपण, बस शेड और बाउंड्री वॉल के उद्घाटन में भाग लिया। विजेता टीम के खिलाड़ीयों में सुधीर कुमार रेड्डी, जी.नायक, अमरनाथ रेड्डी, अंकी रेड्डी, रेड्डैया, अनिल, राजा मोहन, गंगाधर, एस.राजू, गनहाराजू, गोपाल, गोवर्धन, शफिल आदि शामिल थे। दूसरी टीम के खिलाड़ी सुगुनाथ रेड्डी, एन.बाशा, अमीर बाशा, मल्लिकार्जुन, रवि कुमार रेड्डी, सदाक वल्ली, जे.गंगाधर, वाई.लोकेश, शशिधर रेड्डी, सुधीकर, साई किशोर, एसपी बाशा, विक्रम आदि थे। अधिकारी समिति से संजय चटर्जी, विपीन कुमार शर्मा, पीके.नायक, के.एल.रंगैया, एच.यशवंत,अमजद अली, बी.टी. राव, के.नागराजू, एल.के.राव, डॉ. बी.नवीन कुमार रेड्डी, वासुदेव रेड्डी, टीसीएस रेड्डी, एन.वी.राजेश, ई.राजू, मुनीर, गणेश, किशोर, रवि शंकर, राज शेखर रेड्डी, एस.सी.बित्रा आदि आयोजन के दौरान मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन