मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला-राजनगर मार्ग पर दो वाहनों में हुई टक्कर में तीन की मौत, दो गम्भीर रूप से घायल Three killed, two seriously injured in collision between two vehicles on Seraikela-Rajnagar road

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला-राजनगर मार्ग पर दो वाहनों में हुई टक्कर में तीन की मौत, दो गम्भीर रूप से घायल Three killed, two seriously injured in collision between two vehicles on Seraikela-Rajnagar road

सरायकेला : बीते रविवार की देर रात सरायकेला- राजनगर मार्ग पर कालापाथर गांव के समीप टिप टेलर और 407 एलपी के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। उंक्त घटना के संबंध में बताया गया कि सरायकेला की ओर से आ रहे 407 वाहन संख्या जेएच06आर/6361 की राजनगर की ओर से आ रहे टिप टेलर संख्या जेएच05सीक्यु/1369 के बीच कालापाथर गांव के समीप आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिससे टिप टेलर में आग लग गई। उंक्त आग में झुलस जाने से टिप टेलर चालक की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 407 के चालक और खलासी की भी गम्भीर चोट लगने से मौत हो गई। साथ ही,  407 वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को बाहर निकाल कर उसे इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भिजवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरायकेला थाना पुलिस ने दो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, जबकि एक अन्य शव 407 के अंदर फंसा हुआ था। काफी मशक्कत के बाद उंक्त शव को भी निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उस दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस द्वारा जाम हटाकर उंक्त मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन