मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

छठ पर्व की तैयारी शुरू, छठव्रतियों ने प्रसाद बनाने के लिए गेहूँ धोकर सुखाया Preparation for Chhath festival begins, Chhath devotees wash and dry wheat to make Prasad

लेखक: प्रकाशित:
छठ पर्व की तैयारी शुरू, छठव्रतियों ने प्रसाद बनाने के लिए गेहूँ धोकर सुखाया Preparation for Chhath festival begins, Chhath devotees wash and dry wheat to make Prasad

गम्हरिया : गम्हरिया, कांड्रा समेत आसपास के इलाके में महापर्व छठ को लेकर तमाम भव्य तैयारियां की जा रही है। कल मंगलवार को नहाए खाए (कद्दू भात) के साथ चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। सोमवार को बाजार में नहाय खाय दिन बनने वाले प्रसाद को लेकर चने की दाल, अरवा चावल, कद्दू, शुद्ध घी आदि की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा तमाम छठ घाटों के निर्माण की तैयारियां जोर-जोर से चल रही है। पर्व को लेकर छठव्रतियां तमाम तैयारियां कर रही है। इधर पारंपरिक छठ लोकगीतों के साथ सोमवार को छठ पूजा के खरना में बनने वाली ठेकुआ प्रसाद के लिए गेहूं सुखाया गया। मंगलवार को पर्व की शुरुआत कद्दू भात से की जाएगी। छठ महापर्व को लेकर गली-मोहल्ले, घरों में पारंपरिक छठ गीतों की गूंज से क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन