मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ट्रायल प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय आयोजन के लिए सरायकेला टीम के खिलाड़ियों का किया गया चयन Players of Seraikela team selected for state level event in trial competition

लेखक: प्रकाशित:
ट्रायल प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय आयोजन के लिए सरायकेला टीम के खिलाड़ियों का किया गया चयन Players of Seraikela team selected for state level event in trial competition

गम्हरिया : राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के चयन को लेकर सरायकेला जिला कुश्ती संघ की ओर से रविवार को गम्हरिया के टाटा काम्प्लेक्स कॉलोनी स्थित अरुणोदय क्लब प्रांगण में एक दिवसीय ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह और सचिव अखिलेश्वर प्रसाद द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। उनके बीच स्पर्द्धा कराने के बाद पुरुष वर्ग से 13 और महिला वर्ग से नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिला टीम की ओर से हिस्सा लेंगे। बताया गया है कि चयनित खिलाड़ियों के लिए आगामी 24 से 28 नवंबर तक आयोजित पांच दिवसीय कैम्प में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ के सदस्य सुरेश नारायण चौधरी, शैलेंद्र सिंह, अमरिंदर सिंह, राज किशोर सिंह, टुनटुन सिंह, उत्तम कुमार, अमित मोदक, प्रणय रॉय, फणिभूषण महतो, बलराम तांती, अजीत सोरेन आदि उपस्थित थे। रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों का चयन किया गया।
पुरुष वर्ग में - नीरज कुमार, वीरेंद्र साहू, राजेश लोहरा, संजय हेंब्रम, रोहित गोराई, श्याम सुंदर महतो, फनीभूषण महतो, रवि मुर्मू , पंचू सिंह सरदार, अजीत सोरेन, विशाल मुर्मू, राजू सरदार व सनातन मुर्मू।
महिला वर्ग में- पुष्पा सिंह मुंडा, कुमारी बिंदुमती मुंडा, पूजा कुमारी, पूजा मुर्मू, बबली टुडू, तुलसी कुमारी, नेहा मार्डी, चांदनी नायक व सुहानी नायक।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन