मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बच्चों के उड़ान को पंख दें माता-पिता- डीडीसी Parents should give wings to their children's flight- DDC

लेखक: प्रकाशित:
बच्चों के उड़ान को पंख दें माता-पिता- डीडीसी Parents should give wings to their children's flight- DDC

■ज़ेवियर स्कूल गम्हरिया में रंगारंग कार्यक्रम के साथ पैरेंट्स नाईट का आयोजन
गम्हरिया : जेवियर स्कूल, गम्हरिया में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ 'पेरेंट्स नाइट' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिले के उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा और सम्मानित अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी संतोष गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य थीम 'मम्मी-पापा मेरे सपनों को पंच दो' विषय पर आधारित था, जिसमें गर्भावस्था से लेकर युवावस्था तक होने वाली कठिनाइयों के बारे में अभिभावकों को एक नृत्य नाटिका के द्वारा दिखलाया गया, जिसे देखने के पश्चात सभी दर्शकों की आँखें नम हो उठी। इस मौके पर डीडीसी प्रभात कुमार वरदियार ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी अभिभावक अपने-अपने बच्चों को अनुशासन और शैक्षणिक गतिविधियों में उन्हें पारंगत करें जिससे हमारे बच्चे इस दुनिया में अपने आप को स्थापित कर सकें। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन पुथेनपुरा ने एकेडमिक वर्ष 2022- 2023 का वार्षिक रिपोर्ट अभिभावकों के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आपके बच्चे इस देश के भविष्य हैं, जिनके सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी आप सभी के कंधों पर है। इसलिए अपने बच्चों के सपने को पंख दें। कहा कि आप उनके सपनों को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहें, जिससे आपके बच्चे आप सभी का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य फादर दयानिधि, सिस्टर सविता, को-ऑर्डिनेटर सिस्टर निवेदिता और प्रशासक अमलराज सहित मभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे व काफी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन