मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पोटका से जेपीपी प्रत्याशी सलमा हांसदा ने चुनाव प्रचार अभियान किया तेज, जादूगोड़ा में खुला चुनाव कार्यालय JPP candidate from Potka, Salma Hansda intensifies election campaign, election office opened in Jaduguda

लेखक: प्रकाशित:
पोटका से जेपीपी प्रत्याशी सलमा हांसदा ने चुनाव प्रचार अभियान किया तेज, जादूगोड़ा में खुला चुनाव कार्यालय JPP candidate from Potka, Salma Hansda intensifies election campaign, election office opened in Jaduguda

●पोटका में मातृभाषा में पढ़ाई  को उनकी प्राथमिकता: सलमा हांसदा 
जादूगोड़ा : पोटका से जेपीपी प्रत्याशी सलमा हांसदा ने मंगलवार से आसबनी क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान चलाकर लोगों से वोट मांगा। इससे पूर्व जादूगोड़ा-नरवा  पहाड़ मुख्य मार्ग पर खेमका पेट्रोल पंप के समक्ष जेपीपी नेता सूर्य सिंह बेसरा ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पोटका के जेपीपी प्रत्याशी  सलमा हांसदा ने कहा कि पोटका में जनता का आशीर्वाद मिला तो सभी स्कूलों में मातृभाषा में पढ़ाई, कोवाली को प्रखंड समेत पोटका व कोवाली में दो डिग्री कॉलेज की स्थापना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में क्षेत्र के लोग पलायन कर रहे हैं। शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति बद से बदतर है। उन्होंने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के जरिए सरकार वोट खरीदने का प्रयास कर रही है,जो कभी सफल नहीं होगा। इस मौके पर भारी संख्या में जेपीपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन