मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुदेश कुमार के निधन में पत्रकारों से शोक व्यक्त किया Journalists expressed condolences on the demise of senior district journalist Sudesh Kumar

लेखक: प्रकाशित:
जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुदेश कुमार के निधन में पत्रकारों से शोक व्यक्त किया Journalists expressed condolences on the demise of senior district journalist Sudesh Kumar

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के वरिष्ठ पत्रकार चांडिल निवासी सुदेश कुमार की रविवार अहले सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे वनांचल 24 टीवी लाइव न्यूज के संपादक के रूप में कार्य कर रहे थे। विगत दो दशक से वे विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़कर पत्रकारिता से जुड़े थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की अहले सुबह करीब ढाई बजे हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। इससे पहले अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वे अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र छोड़ गए। रविवार की शाम में ही चांडिल के बामनी नदी के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर जिले के पत्रकारों में शोक की लहर व्याप्त है। इधर, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक शाहनवाज हसन, प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णानंद भारती, अभय लाभ, भाग्यसागर सिंह, मनोज स्वर्णकार, विवेकानंद चौबे, आलोक सिन्हा, विष्णु शंकर उपाध्याय, शिवचरण महतो, पीताम्बर सोय, सुरेंद्र मार्डी, प्रताप मिश्रा, जगजीवन महतो, उत्तम कुमार, अजीत लाभ समेत कई सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन