मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बड़ा गम्हरिया के बांकापाड़ा में विधि विधान से जगद्धात्री पूजनोत्सव आयोजित Jagaddhatri puja festival organized as per rituals in Bankapada of Bada Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
बड़ा गम्हरिया के बांकापाड़ा में विधि विधान से जगद्धात्री पूजनोत्सव आयोजित Jagaddhatri puja festival organized as per rituals in Bankapada of Bada Gamharia

गम्हरिया : किशलय संघ जगधात्री पूजा कमेटी की ओर से बड़ा गम्हरिया के बांकापाड़ा में मां जगद्धात्री पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां जगद्धात्री की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा की गई। इस पूजनोत्सव में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पूर्व पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान शिव बांध से कलश में जल भरकर पूजा स्थल तक लाकर संकल्पित कर उसे स्थापित किया गया। पूजा अर्चना व आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

इसके आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष परितोष बेज, सचिव मोहित रंजन दास, कोषाध्यक्ष श्यामल बेज, तपन, साधन, अजीत, रोहित बेज, विश्वजीत बेज समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन