मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

Income TaIncomex Department is conducting raids on the premises of close associates of CM's Additional Secretary Sunil Srivastava and JMM central member Ganesh Chaudhary

लेखक: प्रकाशित:
Income TaIncomex Department is conducting raids on the premises of close associates of CM's Additional Secretary Sunil Srivastava and JMM central member Ganesh Chaudhary

सरायकेला : शनिवार तड़के करीब चार बजे रांची से पहुंची आयकर विभाग की टीम द्वारा जिले के गम्हरिया स्थित अंजनिया इस्पात कंपनी तथा झामुमो केंद्रीय सचिव सह क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी गणेश चौधरी के आवास और कार्यालय में सर्वे कर रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच कंपनी के अंदर आयकर विभाग की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान किसी को भी अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है और ना ही किसी को बाहर निकलने दिया जा रहा है। गौरतलब है कि उक्त कंपनी द्वारा जियाडा की जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर घेराबंदी की गई है। ज्ञात हो कि शनिवार को आयकर  विभाग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव के रांची से लेकर जमशेदपुर और सरायकेला के कई करीबियों के ठिकानों पर दबिश दी है। इस कंपनी में चल रही कार्रवाई को उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस संबंध में आयकर विभाग की ओर से कोई भी जानकारी अबतक साझा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी में आदित्यपुर निवासी उदय सिंह सहित कई अन्य पार्टनर है। विदित है कि सुनील कुमार श्रीवास्तव पूर्व में गम्हरिया प्रखंड के कनीय अभियंता भी रह चुके हैं। केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी कभी पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेहद करीबी हुआ करते थे। वे बड़ौदा ट्रांसपोर्ट के मालिक भी हैं। इसके अलावा उनका और उनके परिवार के कई कारोबार हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की 18 सदस्यीय टीम गणेश चौधरी के आवास और कार्यालय पर सर्वे कर रही है। विदित है कि चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद वे खुलकर उनके खिलाफ राजनीतिक बयान दे रहे थे। वे सीएम हेमंत सोरेन के भी काफी करीबी हैं और सरायकेला विधानसभा की जिम्मेदारी सीएम ने उनके कंधों पर ही दी है। ऐसे में राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन