मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नगर निगम की उपेक्षा से आहत पूर्व पार्षद सोनू सिंह ने निजी खर्च पर कराया छठव्रतियों के लिए सड़क मरम्मत Hurt by the neglect of the Municipal Corporation, former councilor Sonu Singh got the road repaired for Chhathvartis at personal expense

लेखक: प्रकाशित:
नगर निगम की उपेक्षा से आहत पूर्व पार्षद सोनू सिंह ने निजी खर्च पर कराया छठव्रतियों के लिए सड़क मरम्मत Hurt by the neglect of the Municipal Corporation, former councilor Sonu Singh got the road repaired for Chhathvartis at personal expense

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के वार्ड चार में गंदगी का अंबार लगा है। नगर निगम के पदाधिकारियों से बार-बार आग्रह किए जाने के बावजूद उनके द्वारा इसकी सफाई के लिए अबतक पहल नहीं किए जाने से उंक्त वार्ड के लोगो मे रोष व्याप्त है। वार्ड के पूर्व पार्षद सोनू सिंह ने बताया कि वार्ड चार के चित्रगुप्त नगर में एक ओर जहां गंदगी का अंबार लगा है वहीं वहां की सड़कें भी खस्ताहाल है। सड़क पर कई जगह छोटे बड़े गड्ढे होने से लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल है। जबकि उंक्त कॉलोनी के अधिकांश घरों में छठ व्रत का आयोजन होता है। इसके मद्देनजर नगर निगम के अधिकारियों से कचड़े की सफाई कराने और गड्ढायुक्त सड़क पर मुरुम डालकर छठव्रती व श्रद्धालुओं के चलने लायक बनाने का आग्रह भी किया गया। लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं किए जाने के बाद निजी खर्च पर सड़क की मरम्मत कराई जा रही है ताकि छठव्रतियों को कोई कठिनाई ना हो। उन्होंने नगर निगम प्रशासक से छठ से पूर्व कचड़े की सफाई निश्चित रूप से कराने की मांग किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन