मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व सम्पन्न, छठव्रतियों ने किया पारण The four-day Chhath festival ended with the offering of Arghya to the rising sun, and the Chhath devotees performed Parana

लेखक: प्रकाशित:
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व सम्पन्न, छठव्रतियों ने किया पारण The four-day Chhath festival ended with the offering of Arghya to the rising sun, and the Chhath devotees performed Parana

गम्हरिया : लोक आस्था व सूर्योपासना का महापर्व चार दिवसीय छठ पूजा शुक्रवार को उदीयमान भगवान भास्कर की आराधना व अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। कांड्रा, गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न छठ घाटों पर छठव्रतियों ने परिवार संग भगवान भास्कर की उपासना कर सुख, समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना किया। क्षेत्र के खरकई नदी, गांजिया घाट, मनीकुई स्वर्णरेखा घाट, शिव बांध, जमुना बाँध, सीतारामपुर डैम, दोमुहानी समेत सभी वैकल्पिक छठ घाटों पर लोगों ने सूर्य आराधना की। इसके अलावा टायो कॉलोनी, गायत्रीनगर समेत कई जगहों पर कृत्रिम छठ घाट निर्माण कर छठव्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इधर, सुरक्षा के मद्देनजर कई छठ घाटों पर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था रखी गई थी। कई छठ घाटों पर सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा छठव्रतियों व श्रद्धालुओं के लिए शिविर लगाकर नि:शुल्क पूजन सामग्री, चाय, दातुन आदि का वितरण किया गया। इससे पूर्व छठव्रतियों ने अनुष्ठान के तीसरे दिन रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया था। कई छठ घाटों पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात छठव्रतियों ने छठ व्रत का कथा श्रवण कर महाप्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारन किया। इस महापर्व पर सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन