मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पोटका में चुनाव प्रचार अभियान पहुंचा खेत-खलिहान, छोटा सिकदी के मतदाता धान कटाई में जुटे , क्षेत्र में विकास की अनदेखी पर लोगों ने जताई नाराजगी Election campaign reached farms and fields in Potka

लेखक: प्रकाशित:
पोटका में चुनाव प्रचार अभियान पहुंचा खेत-खलिहान, छोटा सिकदी के मतदाता धान कटाई में जुटे , क्षेत्र में विकास की अनदेखी पर लोगों ने जताई नाराजगी Election campaign reached farms and fields in Potka

जादूगोड़ा : पोटका में चुनाव प्रचार अभियान के बीच खेत में लहलहा  रहे धान की कटाई जोर पकड़ने लगी है। इस कारण छोटा सिकदी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐसे में क्षेत्र के प्रत्याशी वोट मांगने खेत-खलिहान पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर  वोट देने की अपील कर रहे है। इसी क्रम में पोटका के निर्दलीय महिला प्रत्याशी कांदो मुनि भूमिज मंगलवार को छोटा सिकदी गांव पहुंची और लोगों से उनके चूड़ी छाप पर वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने वहां के लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान ग्रामीण शंकर मुंडा ने बताया कि गांव में ज्यादातर चापाकल खड़ा पड़े हुए हैं, जिसकी वजह से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। सड़क समेत स्कूलों में शिक्षकों की घोर कमी हैं। शंकर मुंडा ने क्षेत्र की अनदेखी पर भी नाराजगी व्यक्त किया और कहा कि पोटका में बदलाव इस बार वोट से होगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन