मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों संग किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण DC inspected the strong room with officials

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त ने अधिकारियों संग किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण DC inspected the strong room with officials

सरायकेला : झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत तैयारियों के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी तथा कार्यकारी एजेंसी के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ मतदान हेतु तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में बनाए जा रहें स्ट्रांग रूम ईचागढ एवं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लिए काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में बनाए जा रहें डिस्पैच सेंटर व काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में मतगणना सम्बन्धित की जा रही तैयारीयों का निरीक्षण कर समीक्षा की। इस दौरान डिस्पैच एवं रिसीविंग संबंधित किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण क्रम में सभी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी के (निर्धारित मतदान केंद्रवार) लिए अलग-अलग काउंटर बनाने, विधानसभा क्षेत्रवार अलग-अलग वाहन पार्किंग का मैपिंग तैयार करने, सभी कमरों में सीसीटीवी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्थल पर सहायता केंद्र, पोस्टल बैलेट मतदान केंद्र, मेडिकल टीम समेत अन्य आवश्यक स्टॉल स्थापित करने, चलन्त शौचालय एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मतदान कर्मियों के सुगमता हेतु सभी आवश्यक जगहों पर साइनेज बोर्ड, बैनर-फ्लेक्स आदि स्थापित करने समेत कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा क्रमवार सभी कमरों, काउंटिंग हॉल, शौचालय, नियंत्रण कक्ष आदि का अवलोकन कर सम्बन्धित पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।  इस क्रम में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, परियोजना निदेशक आईटीडीए आशीष अग्रवाल, निदेशक डी.आर.डी.ए श्री अजय कुमार तिर्की, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, सहायक समाहर्ता श्री कुमार रजत (भा.प्र.से.),  जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन