मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राज्य में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर गम्हरिया में कांग्रेस ने बांटे लड्डूCongress distributed laddus in Gamharia on the historic victory of India alliance in the state

लेखक: प्रकाशित:
राज्य में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर गम्हरिया में कांग्रेस ने बांटे लड्डूCongress distributed laddus in Gamharia on the historic victory of India alliance in the state

गम्हरिया : झारखंड में इंडिया गठबंधन तथा राज्य में 16 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की खुशी में गम्हरिया में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी का इजहार किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता फूलकान्त झा के नेतृत्व में लाल बिल्डिंग चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर पटाखे फोड़े गए। साथ ही, लोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया। इस दौरान कांग्रस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। इस मौके पर फूलकान्त झा ने कहा कि झारखंड की जनता ने हेमन्त सोरेन के कार्यों पर अपना मुहर लगाकर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार भी जनता की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरेगी। इस मौके पर विनोद राम, सुनील कुमार, शीतल कुमार, विद्यासागर पासवान, रमेश पंडित, सुनील कुमार, प्रदीप मंडल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन