मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित बाबू दास के घर से बोलेरो बरामद, पुलिस कर रही जांच Bolero recovered from Babu Das's house located in Gamharia block complex, police is investigating

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित बाबू दास के घर से बोलेरो बरामद, पुलिस कर रही जांच Bolero recovered from Babu Das's house located in Gamharia block complex, police is investigating

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने मंगलवार को गुप्त सूचना पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में छापेमारी कर बाबू दास के घर के बाहर खड़े एक बोलेरो वाहन को जब्त किया है। जांच करने पर उसका नम्बर प्लेट, चेचिस नम्बर और इंजन नम्बर अलग-अलग पाया गया। पुलिस उसे जब्त कर थाना ले गई और इसकी जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाबू दास के घर के बाहर दो बोलेरो खड़ा है जिसमें एक का नंबर प्लेट, इंजन और चेचिस नंबर अलग-अलग है। उसके बाद थाना प्रभारी ने गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित बाबू दास के सरकारी मकान में दबिश दी। विदित है कि बाबू दास अवैध रूप ये सरकारी मकान को कब्जा कर रह रहा है।इससे पूर्व तत्कालीन बीडीओ मारुति मिंज ने नोटिस जारी कर उक्त मकान को खाली करने का निर्देश दिया था। किन्तु, अपने राजनीतिक पहुंच के कारण बाबू दास ने मकान को खाली नहीं किया और उसी में रह रहा है। फिलहाल पुलिस गलत नंबर प्लेट, गलत इंजन और चेचिस नम्बर वाली गाड़ी बाबू अपने घर पर क्यों खड़ी कर रखा था, इसको पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस मामले में बाबू दास ने बताया कि यह वाहन उसके रिश्तेदार का है जिसे चुनाव कार्य मे लगाए जाने से बचने के लिए उन्होंने यहां लगाया था। उन्होंने बताया कि उंक्त बोलेरो का कागजात है जिसे बुधवार को थाना में प्रस्तुत करेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन