मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भाजपा के बागी उम्मीदवार रामदेव हेंब्रम ने शुरू की चुनावी दौरा, कहा- घाटशिला में नहीं चलेगा बाहरी उम्मीदवार BJP's rebel candidate Ramdev Hembram starts election tour

लेखक: प्रकाशित:
भाजपा के बागी उम्मीदवार रामदेव हेंब्रम ने शुरू की चुनावी दौरा, कहा- घाटशिला में नहीं चलेगा बाहरी उम्मीदवार BJP's rebel candidate Ramdev Hembram starts election tour

जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधासभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन की इस सीट  से फतह  को लेकर उनके  राह में कई काटे  आज भी रोड़ा बनकर खड़े है व उन्हें अपने ही लोगों से इस चुनाव में निपटना है। इधर  उन्हें सबसे ज्यादा चुनौती  झामुमो प्रत्याशी राम दास सोरेन के साथ _ साथ भाजपा के बागी उम्मीदवार रामदेव हेंब्रम खुद इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में ताल  ठोक रहे है व भाजपा प्रत्याशी  बाबू लाल सोरेन को बाहरी प्रत्याशी बताकर   मोर्चा  खोल रखा है।  इस बाबत निर्दलीय उम्मीदवार  राम देव हेंब्रम ने कहा कि यहां बाहरी उम्मीदवार को लोगों ने नकार दियाके है व जनता इस बार स्थानीय व भूमि पुत्र को  वोट देगी।  उन्होंने आगे कहा कि  क्षेत्र की जनता सिंचाई , तकनीकी शिक्षा, बंद पड़े माइंस समेत अन्य कई समस्याओं से जूझ रही है जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।यहां बताते चले कि बीते कई वर्षों से  भाजपा के बागी उम्मीदवार राम देव हेंब्रम टिकट की आस पर घाटशिला विधानसभा में क्षेत्र की जनता की सेवा में जुटे थे।टिकट नहीं मिलने के बाद से पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में है। बहरहाल: देखना यह है कि भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन अपने बागियों से निपटने में कितना कारगर साबित होते है या किस हद चुनाव में डैमेज कंट्रोल को रोक पाते है। इस पर ही भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन का भविष्य टिका हुआ है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन