मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों की बैठक में सरना धर्म कोड का लागू करने वाली पार्टियों को समर्थन की घोषणा Announcement of support to the parties implementing Sarna Dharma Code in the meeting of village heads

लेखक: प्रकाशित:
ग्राम प्रधानों की बैठक में सरना धर्म कोड का लागू करने वाली पार्टियों को समर्थन की घोषणा Announcement of support to the parties implementing Sarna Dharma Code in the meeting of village heads

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत राजदोहा गांव में बुधवार को ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजदोहा ग्राम प्रधान माझी यूवराज टुडू ने की। बैठक के बाद माझी युवराज टुडू व शिव चरण मुर्मू ने कहा कि झारखंड में वर्षों से आदिवासियों द्वारा सरना धर्म कोड की मांग चली आ रही है। कहा कि जो पार्टी इसका समर्थन करेगी उसे ही इस बार चुनाव में समर्थन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार सरना धर्म कोड का मान्यता देने को लेकर प्रयासरत है। ऐसे में क्षेत्र के ग्राम प्रधान पोटका से झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार को अपना समर्थन चुनाव देने की घोषणा किया है। बैठक में पाथर चाकरी ग्राम प्रधान दशमत मुर्मू, राजदोहा ग्राम प्रधान माझी युवराज टुडू, तरफ परगना हरिपदो मुर्मू, कृष्णा हांसदा, शिवचरण मुर्मू, लेदेम किस्कू, प्रकाश टुडू, सिमल हेंब्रम, भावतरण टुडू, सुपाई टुडू, होपा हेंब्रम समेत गोपालपुर, गोविंदपुर, डोमजुडी, बाड़ेघुटु, डूंगरीडीह, बुरु टोला, सरजूम टोला के ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन