मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विद्युत करेंट की चपेट में आने से 53 वर्षीय महिला वेनुआ देवी की मौत 53 year old woman Venua Devi died after being hit by electric current

लेखक: प्रकाशित:
विद्युत करेंट की चपेट में आने से 53 वर्षीय महिला वेनुआ देवी की मौत 53 year old woman Venua Devi died after being hit by electric current

नीमडीह : जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तिल्ला गांव के होदागोड़ा टोला में शुक्रवार की दोपहर विद्युत तार की चपेट में आने से वेनुवी देवी (53 वर्ष) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, घर के बाहर लोहे के फाटक से बल्ब जलाने के लिए एक बिजली का तार जोड़ा गया था। उंक्त तार में लीकेज के कारण फाटक में करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही महिला ने फाटक से स्पर्श किया, वह करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय घर के अन्य सदस्य धान काटने के लिए खेत गए हुए थे। जानकारी मिलने के बाद परिजन वहां जुटे और इसकी सूचना नीमडीह थाना प्रभारी को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, और परिजन गहरे सदमे में हैं। इस घटना से पूरे होदागोड़ा टोला में मातम फैल गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन