मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला से भाजपा के चम्पाई सोरेन ने बाजी मारी, निकटतम प्रत्याशी झामुमो के गणेश महसलि को 20,508 मतों से पछाड़ा BJP's Champai Soren won from Saraikela, defeating nearest rival Ganesh Mahasali of JMM by 20,508 votes

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला से भाजपा के चम्पाई सोरेन ने बाजी मारी, निकटतम प्रत्याशी झामुमो के गणेश महसलि को 20,508 मतों से पछाड़ा BJP's Champai Soren won from Saraikela, defeating nearest rival Ganesh Mahasali of JMM by 20,508 votes

◆ईचागढ़ से झामुमो की सविता महतो और खरसावां से दशरथ गागराई आगे
सरायकेला : सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गणेश माहली से 20,508 मतों से जीत हासिल कर लिया है। कोल्हान में उन्होंने जीत हासिल कर अपनी साख बरकरार रखी है। अंतिम 15वें राउंड की गिनती के बाद उन्हें कुल 1,18,172 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे झामुमो के गणेश महाली को कुल 97,664 मत प्राप्त हुआ। तीसरे स्थान पर रहे जेएलकेएम के प्रेम मार्डी को कुल 39,565 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार से ईचागढ़ विस सीट से झामुमो प्रत्याशी सविता महतो आगे चल रही हैं। उन्हें आठवें राउंड की गिनती समाप्त होने के बाद कुल 29,699 मत प्राप्त हुआ है जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेएलकेएम के तरुण महतो को 24, 849 मत और आजसू पार्टी के उम्मीदवार हरेलाल महतो को कुल 21,747 मत प्राप्त हुआ। जिले के खरसावां विस सीट से झामुमो के दशरथ गागराई आगे चल रहे हैं। दसवें राउंड की गिनती समाप्त होने तक उन्हें 66,721 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा को अबतक 37,609 मत प्राप्त हुए हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन