मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजकीय महिला पॉलीटेक्निक गम्हरिया में नव नामांकित छात्राओं के लिए 'आगाज-2024' कार्यक्रम आयोजित 'Aagaaz-2024' program organized for newly enrolled girl students at Government Women's Polytechnic Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक गम्हरिया में नव नामांकित छात्राओं के लिए 'आगाज-2024' कार्यक्रम आयोजित 'Aagaaz-2024' program organized for newly enrolled girl students at Government Women's Polytechnic Gamharia

गम्हरिया : राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, जमशेदपुर में नव नामांकित छात्राओं के लिए शनिवार को 'आगाज- 2024' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्‌घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सिमडेगा के जिला ट्रेजरी अधिकारी सुशीला सामद तथा रामगढ़ के गोला प्रखंड के बीडीओ सुधा वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गालुडीह के एसडीओ विपुल दूबे तथा गम्हरिया के उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को पुष्पगुच्छ व पौधा प्रदान कर व शॉल ओढ़ाकर किया गया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि सुशीला सामद ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राष्ट्र का विकास छात्राओं के शिक्षा पर ही निर्भर करता है। उन्होंने छात्राओं में कड़ी मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दिया। इस मौके पर अन्य अतिथियों द्वारा भी छात्राओं के शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह संस्थान पठन-पाठन के साथ-साथ छात्राओं में मानव मूल्यों एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए सदैव समर्पित है। उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के नृत्य, संगीत, कविता समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर सबका मन मोहा। कार्यक्रम में संस्थान के फेकल्टी मेम्बर संजय कुमार भगत, ब्रजेन्द्र कुमार, सुबोध कुमार, बिहारी गोंड, विष्णु शंकर सिंह, शिवसागर प्रसाद समेत कई प्राध्यापक व काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन