मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अनियंत्रित स्कूली वैन गड्ढे में पलटा, 15 बच्चे घायल Uncontrolled school van overturns in pit, 15 children injured

लेखक: प्रकाशित:
अनियंत्रित स्कूली वैन गड्ढे में पलटा, 15 बच्चे घायल Uncontrolled school van overturns in pit, 15 children injured

गम्हरिया : जिले के गम्हरिया प्रखंड के चमारू पंचायत अंतर्गत रांगामाटिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह अनियंत्रित होकर एक स्कूल वैन पलट जाने से उसमे सवार 15 स्कूली बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आदित्यपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां सभी का इलाज किया गया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। घायल बच्चो में आयुष महतो, निशा टुडू, राज महतो, निध्या सुंडी, सुभम महतो, अमर महतो, अनुपा हरिजन, निवेदिता महतो, अरूण महतो, दिशा महतो, शर्मा महतो, नरसिंह बारिक, अंकित महतो, मितेश महतो, अमित महतो आदि शामिल हैं। सभी बच्चों की उम्र तीन से आठ वर्ष की बताई गई है।घटना के संबंध में  बताया गया है कि स्कूली वैन पर कुल 35 बच्चे सवार थे जिसे लिटिल गार्डेन स्कूल ले जाया जा रहा था। रांगामाटिया गांव के समीप रास्ता घमावदार होने के कारण चालक ने वैन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा था। इस कारण स्कूली वैन करीब 10 फीट नीचे गड्ढ़े में जा गिरी। बताया जा रहा है कि घायल बच्चों को हल्की चोटें आई है। उंक्त घटना की सूचना के बाद सभी बच्चों के अभिभावक अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली और अपने बच्चों का हाल जाना।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन