मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर टोल ब्रिज के समीप युवक ने बाइक खड़ी कर नदी में लगाई छलांग, पुलिस खोज में जुटी Young man parked his bike near Adityapur toll bridge and jumped into the river, police engaged in search

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर टोल ब्रिज के समीप युवक ने बाइक खड़ी कर नदी में लगाई छलांग, पुलिस खोज में जुटी Young man parked his bike near Adityapur toll bridge and jumped into the river, police engaged in search

आदित्यपुर: आदित्यपुर ब्रिज के समीप सोमवार की सुबह खरकई पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। उसके बाद से युवक का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि कदमा टोल रोड के खरकई नदी पुल पर अचानक से एक युवक ने छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी टोल रोड के कर्मचारियों को दी। इसके बाद इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को  दी गई। तत्पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लेकर युवक की खोज में जुट गई है। बताया गया है कि युवक बाइक से वहां आया और उसे वहीं लगाकर, अपना चप्पल व शर्ट बाइक के सामने रखकर नदी में छलांग लगा दी। युवक का नाम और पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस ने उंक्त बाइक को जब्त कर लिया है और नदी के आसपास के लोगों की मदद से उसकी तलाश कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन