मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बोनस की मांग को ले धरना पर बैठे ऑटो प्रोफ़ाइल कंपनी के ठेकाकर्मियों को प्रबंधन ने पुलिस की मदद से हटाया With the help of police, the management removed the contract workers of Auto Profile Company who were on strike demanding bonus

लेखक: प्रकाशित:
बोनस की मांग को ले धरना पर बैठे ऑटो प्रोफ़ाइल कंपनी के ठेकाकर्मियों को प्रबंधन ने पुलिस की मदद से हटाया With the help of police, the management removed the contract workers of Auto Profile Company who were on strike demanding bonus

गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटो प्रोफ़ाइल कंपनी के यूनिट -1 में बोनस की मांग को लेकर शनिवार को ठेका मजदूरों ने कंपनी गेट जाम कर प्रदर्शन किया। गेट जाम के बाद प्रबंधन और मजदूरों के बीच इस मुद्दे  को लेकर करीब तीन घंटे तक वार्ता हुई। किन्तु, उंक्त वार्ता में सहमति नहीं बन पाई। उसके बाद प्रबंधन ने पुलिस का सहारा लिया और धरने पर बैठे मजदूरों को जबरन खाली कराया गया। इस दौरान मजदूरों ने बताया कि वे लगभग दस वर्षों से यहां कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ना तो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दी जाती है और ना ही न्यूनतम बोनस की राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि बोनस के नाम पर मज़दूरों को एक हजार से ढाई हजार रुपए तक ही दी जाती है, जबकि वे सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम 8.33 प्रतिशत की मांग कर रहे हैं, जिसे प्रबंधन द्वारा मानने से इंकार किया जा रहा है। अंततः उन्होंने कंपनी गेट जाम करने निर्णय लिया। किन्तु, प्रबंधन की ओर से पुलिस को बुलवाकर उनके साथ अमानवीय वार्ताव कराई गई है। इधर, कंपनी प्रबंधन ने इसे निजी मामला बताया है। उन्होंने कहा कि मामले को सुलझा लिया गया है। पुलिस को बुलवाने के सवाल को प्रबंधन ने सिरे से खारिज कर दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन