मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ऑटो क्लस्टर सभागार में दो दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ Two-day literature festival inaugurated at Auto Cluster Auditorium

लेखक: प्रकाशित:
ऑटो क्लस्टर सभागार में दो दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ Two-day literature festival inaugurated at Auto Cluster Auditorium

आदित्यपुर : सरायकेला "द लैंड ऑफ़ छऊ" के नाम से देश दुनिया में चर्चित झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला में दो दिवसीय सरायकेला-खरसावां लिटरेचर फेस्टिवल 'छाप' का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।
ऑटो क्लस्टर आदित्यपुर  स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्र आदित्यपुर-गम्हरिया में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा युवा एवं महिला मतदाता , दिव्यांग एवं पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के सम्बन्ध में जागरूक करने तथा  लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मत की महत्ता के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतू जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों (नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत, खेलकूद, रंगोली आदि ) का आयोजन कर नैतिक मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के विधिवत्त शुभारंभ के पश्चात मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि तथा उपस्थित आमजनों के बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त रविशंकर शुक्ला द्वारा मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर सभी को आगामी झारखण्ड विधानसभा आम निर्वाचन- 2024 में अपने पुरे परिवार के साथ बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने आस-पास के लोगों को भी लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मत की महत्ता के संबंध में जानकारी देते हुए मतदान के प्रति जागरूक करने का अपील किया गया। अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि लिटरेचर फेस्टिवल का उद्देश्य जिले की गौरवशाली परंपरा को कायम रखने, युवा पीढ़ी का शिक्षा, साहित्य के क्षेत्र में रूचि उत्पन्न करने तथा शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु विभिन्न माध्यम से लोगो को जागरूक करना तथा मतदान के प्रति अपने आस-पास के लोगो को प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने समस्त जिलेवासियो से अपील करते हुए आगामी 13 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करने की अपील किया

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन