मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अत्याचारी रावण को जलाकर असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है रावण दहन- चम्पाई सोरेन Ravana burning symbolizes the victory of truth over untruth by burning the tyrant Ravana – Champai Soren

लेखक: प्रकाशित:
अत्याचारी रावण को जलाकर असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है रावण दहन- चम्पाई सोरेन Ravana burning symbolizes the victory of truth over untruth by burning the tyrant Ravana – Champai Soren

●कांड्रा में जलाया गया 71 फ़ीट का रावण, उमड़ी हजारों लोगों की भीड़
गम्हरिया : कांड्रा में जलाया गया 71 फ़ीट का रावण, उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ प्रखंड के कांड्रा स्थित एसकेजी मैदान में महादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां करीब 72 फ़ीट के रावण का पुतला बनाया  गया था। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि अत्याचारी रावण को जलाकर असत्य पर सत्य की जीत हुई।विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कहा कि प्रतिवर्ष हम रावण को जलाते हैं। ठीक उसी प्रकार समाज में अत्याचार, दुराचार फैलाने वाले लोगों को रावण की तरह जला देना है। उन्होंने कहा कि अच्छाई का यह प्रतीक हमें संदेश देता है कि समाज में मिलजुल कर रहना है। आपसी भाईचारे को बढ़ाना है। इस दौरान रावण दहन को देखने आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पूर्व सीएम ने आतिशबाजी कर रावण दहन किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक रंग बिरंगी आतिशबाजियों का लोगो ने खूब लुत्फ उठाया। इस मौके पर  रंगारंग नृत्य, संगीत आदि का आयोजन भी किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन