मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पंकज माझी हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर किया पूछताछ Police took two accused of Pankaj Majhi murder case on remand and interrogated them

लेखक: प्रकाशित:
पंकज माझी हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर किया पूछताछ Police took two accused of Pankaj Majhi murder case on remand and interrogated them

आदित्यपुर : बीते सप्ताह आदित्यपुर थाना क्षेत्र के साल्डीह बस्ती निवासी पंकज मांझी नामक युवक की चाकू से गोदकर और गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस की दबिश पड़ते ही किशन गोप उर्फ कृष्णा गोप तथा चंदन यादव उर्फ चंदू नामक दो आरोपियों ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए 48 घंटों के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एक लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा गोली एवं घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद किया गया है।।रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित कराया गया। पुलिस ने बताया कि घटना में एक और आरोपी सागर गोप उर्फ तुड़ा शामिल है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन