मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कपाली ओपी पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को किया गिरफ्तार, देशी पिस्तौल बरामद Police raided Kapali OP, arrested three people, recovered country made pistol

लेखक: प्रकाशित:
कपाली ओपी पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को किया गिरफ्तार, देशी पिस्तौल बरामद Police raided Kapali OP, arrested three people, recovered country made pistol

चांडिल : कपाली ओपी पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंसार नगर में छापेमारी कर एक मकान से तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए लोडेड देसी पिस्तौल बरामद किया है। इस संबंध में ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कपाली ओपी अंतर्गत अंसार नगर, डैमडुबी में एक व्यक्ति के घर में हथियार है।  इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दिए जाने के पश्चात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी कर हांसाडुंगरी, फातिमा मस्जिद के समीप रहने वाले 23 वर्षीय शेख समीर उर्फ शेख सदाय की निशानदेही पर अंसार नगर, डैमडुबी निवासी 35 वर्षीय अरबाज अंसारी के घर से एक लोडेड अवैध देसी पिस्टल बरामद किया। मैगजीन उतार कर देखने पर दो राउंड जिंदा गोली और एक जियो कंपनी का की-पैड मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हांसाडुंगरी निवासी अफाक को भी गिरफ्तार किया। इस बावत कपाली ओपी में सअनि मो0 वसीर खान के बयान पर मामला दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी टीम में कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, पुअनि कौशल कुमार, सअनि मो0 बसीर खान और कपाली ओपी के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन