मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विधायक मथुरा महतो ने बहु प्रतीक्षित दो सड़कों का किया शिलान्यास MLA Mathura Mahato laid the foundation stone of two much awaited roads

लेखक: प्रकाशित:
विधायक मथुरा महतो ने बहु प्रतीक्षित दो सड़कों का किया शिलान्यास MLA Mathura Mahato laid the foundation stone of two much awaited roads

तोपचांची : तोपचांची प्रखंड अंतर्गत ढांगी पंचायत के तारा मंदिर से महावीर चौक खरनी तक एवं प्रधानखंता पंचायत अंतर्गत मुख्य मार्ग से बरवाडीह बस्ती तक बहु प्रतीक्षित सड़क का शिलान्यास टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। ज्ञात हो कि बरवाडीह की सड़क आजादी के बाद से अब तक नहीं बन पाया था। ग्रामीणों को बरसात के दिन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। इस सड़क के निर्माण से उन्हें आवागमन में सुविधा होगी। शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी, खोरठा गीतकार विनय तिवारी, झामुमो प्रखंड सचिव नवल किशोर केवट, डॉ0 सौरभ प्रकाश, डॉ0 सत्य प्रकाश, अमरनाथ महतो, समाजसेवी राजीव तिवारी, अजय पांडेय, जुबेर अंसारी, गंगा नारायण सिंह, अर्जुन मांझी, शंकर रजवार, रमेश रजवार, नूनू मणि सिंह, विजय सिंह, प्रदीप केवट, भीम केवट, बैजनाथ केवट, भोला केवट, गोपाल महतो, सिराज अंसारी, पूरन महतो, दिलीप महतो, विनोद गोप,अमृत गोप, भरत महतो सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन